फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद में बायोमीट्रिक सिस्टम पर लगेगी हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद ने बॉयोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम को लागू कर दिया है। अब से कर्मचारी रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगाएंगे। इस फैसले को 450 सफाई कर्मचारियों और 150 अन्य स्टाफ सदस्यों को मानना होगा। कार्यकारी अधिकारी ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। यह व्यवस्था आज यानी शुक्रवार से प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, कोई कर्मचारी बायोमीट्रिक मशीन के बजाय रजिस्टर पर हाजिरी लगाता है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा ।
आदेश में चेतावनी दी गई है कि जो कर्मचारी बायोमीट्रिक सिस्टम का पालन नहीं करेगा, उसे उस दिन के लिए अनुपस्थित माना जाएगा। नियमों की अनदेखी करने पर कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। बिना कार्यकारी अधिकारी की अनुमति के मैनुअल हाजिरी किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें