अंबाला से सटे गांव लंडा में तेलंगाना से आए युवक अंकित ने गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक अपने घर पर अकेला था। मौका देखते ही तेजधार हथियार से अपना गला काटने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही पुलिस व गांव का सरपंच मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उसे रात करीब साढ़े 9 बजे छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार युवक चार दिन पहले ही अपने साथ काम करने वाले गांव के ही 6 लोगों के साथ तेलंगाना से आया था, वहां पर वह कंबाइन के साथ मजदूरी करते थे। तेलंगाना से आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अंकित समेत सभी को गांव लंडा में ही अपने घरों पर होम क्वारंटीन कर दिया था।। माता व पिता की मौत के बाद अकेला घर में रहता था। शनिवार देर शाम को उसने अपना गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अंकित होम क्वारंटीन होने के बावजूद भी बाहर घूम रहा था और इस संबंध में लोगों ने उसे घर के अंदर ही रहने की सलाह दी थी। फिलहाल युवक बोलने की स्थिति में नहीं था।