फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बुजुर्ग से लूट की कोशिश, विरोध करने पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

Mon, 11 May 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग महेश कुमार: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हाथी खाना मंदिर के पास रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने मंदिर से लौट रहे वृद्धाश्रम के एक 72 वर्षीय बुजुर्ग से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग को सड़क पर धक्का दे दिया और उन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे बुजुर्ग की छाती, पेट से लेकर कमर व शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है।
पीड़ित बुजुर्ग को कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी के कैंट स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महेश कुमार हाथी खाना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में बाइक सवार दो युवक और एक एक्टिवा सवार युवक उनके पास रुके। बदमाशों ने मुंह पर मास्क पहने हुआ था। दो युवकों की हल्की दाढ़ी थी। अंबाला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

-
शोर मचाने पर किया था हमला
पीड़ित महेश कुमार का आरोप है कि एक युवक ने कहा था कि गर्मी बहुत है और वह उन्हें बाइक पर बैठाकर घर छोड़ देंगे। इस पर बुजुर्ग ने खुद ही अपने घर जाने की बात कही लेकिन युवक ने उन्हें जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक पर बैठाने के बाद पीछे बैठे युवक ने उनकी जेबें टटोलनी शुरू कर दी। बुजुर्ग को जब गड़बड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने बाइक रोककर बुजुर्ग को सड़क पर धक्का दे दिया और जेब से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल निकाल कर बुजुर्ग के ऊपर उड़ेल दी।
विज्ञापन


खड़ी भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे बदमाश
सूचना मिलने के बाद पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के बयान दर्ज किए। पीड़ित बुजुर्ग महेश का आरोप है कि आरोपी गांव की खड़ी बोली बोल रहे थे। उधर, दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत यह रही कि ज्वलनशील पदार्थ चेहरे पर नहीं गिरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें