फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लॉट पर अवैध कब्जे की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 13 Feb 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मनमोहन नगर स्थित एक प्लॉट पर कब्जा करने और चारदीवारी गिराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जालंधर निवासी दो व्यक्तियों की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पर आरोप है कि उसने पुलिस के बुलावे के बावजूद दस्तावेज पेश नहीं किए और जबरन प्लॉट पर खुदाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जालंधर के कृष्णा नगर निवासी राकेश कुमार और राम विहार निवासी रणदीप गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 1984 में मनमोहन नगर में प्लॉट नंबर-7 खरीदा था। वर्ष 2016 में भी आरोपी आदित्य शर्मा ने इस पर कब्जे का प्रयास किया था, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच प्लॉट की चारदीवारी करवाई गई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 11 जनवरी 2026 को आरोपी ने प्लॉट की दीवार गिरा दी और लोगों के बीच प्रचारित किया कि उसने यह जमीन खरीद ली है। मामले की शिकायत बलदेव नगर चौकी में दी गई थी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने आरोपी को कागजात समेत तलब किया, लेकिन आरोपी ने फोन पर ही आने से मना कर दिया और कहा कि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं हैं। 10 फरवरी को आरोपी ने प्लॉट पर दोबारा खुदाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें