शहजादपुर (अंबाला)। दो युवकों ने नौकरी से निकालने की रंजिश के चलते ढाबे पर खाना खा रहे दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी। जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शहजादपुर थाना पुलिस ने जतिन व लड्डू पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता सचिन गोयल ने बताया कि उसकी शहजादपुर मेन बाजार में करियाना की दुकान है। 18 सितंबर को वह यमुनानगर से शहजादपुर आ रहा था। इस दौरान वह खाना खाने के लिए शहजादपुर के पास काले के ढाबे पर रुक गया था। इस दौरान नशे की हालत में आरोपी ने बहसबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते जतिन ने पुरानी रंजिश के चलते आते ही हमला शुरू कर दिया। दरअसल, आरोपी जतिन को दुकान से निकाल दिया था, तभी से वह रंजिश रखे हुए थे। बिना बात के गालियां देने के बाद हाथापाई की थी। तभी अन्य साथियों ने बीचबचाव किया। हमलावर जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
-