फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने भाइयों पर जानलेवा हमला

Tue, 11 Feb 2014 12:18 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चौकी नंबर चार के गेट के सामने रविवार देर रात हथियारों से लैस आधा दर्जन लोगों ने शादी समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर हमला कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। दोनों शहर सिविल अस्पताल में भर्ती है। हमले की वजह बारात में डांस के दौरान विवाद होना बताया जा रहा है। दोनों जख्मी भाई काजीवाड़ा के हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचारधीन घायल कमल वोहरा ने बताया कि वह काजीवाड़ा में रविवार रात को शादी में डांस कर रहे थे। लेकिन उसी दौरान एक युवक ने उसके पिता को धक्का दे दिया। जब उन्होने युवक से इस बारे में युवक  से बात की तो युवक के साथ उनकी बहस हो गई। उस दौरान तो वह युवक वहां से चला गया, और थोड़ी देर बाद पुलिस आई और पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत आने की बात कही।

शादी से चलने के बाद जैसे ही वह भाई के साथ चार नंबर चौंकी के पास पहुंचा तो आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने उनके ऊपर हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण उसको  और भाई सिर में गहरी चोट आई है। वहीं, घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती है। घायल व्यक्ति को सिर में टांके लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें