फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडासी, लोहे की पाइप और तलवारों से हमला कर लूटे 4.72 लाख, 6 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छज्जु माजरा के पास दो बाइक सवार 5 नकाबपोश युवाओं ने गांव बिलासपुर थाना शहजादपुर निवासी सहदेव चौहान पर जानलेवा हमला कर 4 लाख 72 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने सहदेव को तलवार, गंडासी, लोहे के पाइप और डंडे-बिंडो से पीटा। वारदात 22 जून दोपहर करीब ढाई बजे हुई लेकिन इस मामले में पुलिस ने बुधवार रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर केस दर्ज किया। घायल के होश में आने के बाद उसके बयानों पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सहदेव ने बताया बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 22 जून को वह सुबह करीब 8 बजे पर अपने बाल कटवाने के लिए शहजादपुर बाजार में गया था। रास्ते में वह अपने जानकार राजिन्द्र कुमार उर्फ राजा की दुकान पर बैठ गया था। यहीं पर कुछ समय बाद शहजादपुर निवासी कैलाश चंद आ गया। राजिन्द्र कुमार व कैलाश चंद का दुकान को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसके बाद वह घर से तैयार होकर कार से अपनी बहन व जीजा के पास गंगाराम अस्पताल दिल्ली जाने के लिए रवाना हो गया। उसे अपने जीजा को 4 लाख 72 हजार देने थे। जब वह दिल्ली जा रहा था तो इस दौरान शाहाबाद के पास जीजा का फोन आया कि आप परेशान मत हों। मेरी यहां से जल्द छुट्टी हो जाएगी। पैसे मेरे खाता में डलवा देना। इसीलिए मैं वापस चल दिया। मैं अंबाला कैंट से वाया हंडेसरा के रास्ते अपने घर आ रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे गांव छज्जु माजरा के पास शराब की फैक्टरी से आगे लघु शंका करने के लिए रुका था। इस दौरान अचानक हंडेसरा की तरफ से दो बाइक पर आए पांच व्यक्तियों ने गंडासी, तलवार लोहे की पाइप, लकड़ी के बिंडे वा प्लास्टिक ब्लेड कटर से मुझ पर हमला कर दिया और कार तोड़ दी। इसके बाद चोट लगने के कारण अर्ध बेहोशी की हालत में चल गया। मुझे मरा हुआ समझकर उन्होंने मुझे गाड़ी में डाल दिया। इस दौरान एक लड़के के चेहरे से कपड़ा खुल गया जिससे पता चल गया कि वह लड़का शहजादपुर का रहने वाला है। शहजादपुर थाना प्रभारी विरेंद्र वालिया ने बताया कि पुलिस ने कैलाश चंद सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें