फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अधिकारी पर चाकू से हमला, लूट की कोशिश

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के बाद अपनी चोट दिखाते हुए घायल सतनाम सिंह: संवा
विज्ञापन
अंबाला। एसएचवीपी के सेक्टर-34 के निकट शनिवार रात को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से रिटायर्ड दिव्यांग एनफोर्समेंट अधिकारी से एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर लूट का प्रयास किया।
विज्ञापन

वारदात के समय कैंट के विद्या नगर निवासी सतनाम सिंह दोस्त हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर देशराज के साथ सैर कर रहे थे। सुनसान इलाके में घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। इतने में देशराज पास के जलघर से सिक्योरिटी गार्ड को बुलाकर लाए तो बदमाश फरार हो गए।
गनीमत रही कि बदमाश सतनाम सिंह के हाथ में डाला सोने का कड़ा और अंगूठी निकालने में सफल नहीं हो पाए। घायल को उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले ही हो गया था शक

घायल सतनाम सिंह ने बताया कि रोजाना सैर करने के लिए विद्या नगर से सेक्टर-34 की तरफ आते हैं। जब वे सैर कर रहे थे तो एक्टिवा पर सुनसान इलाके में सड़क किनारे तीनों बदमाश नकाब डालकर खड़े थे। पास से गुजरते समय शक होने पर देशराज ने बदमाशों से पूछा कि वे ऐसे कैसे खड़े हैं तो आरोपियों ने किसी से लड़ाई होने की बात कही। कहा था कि कोई उनके साथी को मारकर है। अभी तक बातचीत कर चलने ही लगे थे कि आरोपियों ने पीछे से हमला कर दिया। सतनाम सिंह ने बताया कि सोने का कड़ा छीनने का प्रयास कर रहे आरोपियों से काफी खींचतान हुई थी। इस बीच एक आरोपी के गुप्तांग पर लात भी मारी थी। तभी सोने का कड़ा व अंगूठी बच सकी। इस बीच आरोपियों ने एक चाकू बाजू पर मारा। दूसरे व्यक्ति ने मुक्के भी मारे थे। छाती, कमर सहित बाजू में चोटें आई।
वर्जन
घायल सतनाम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। संबंधित इलाके में नियमित तौर पर गश्त होती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मवीर, थाना प्रभारी पड़ाव, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें