फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताश खेलते हुए विवाद में नगर निगम कर्मी को तेजधार हथियार घोंपा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
ताश खेलते समय हुई बहस के दौरान नहान हाउस वासी रवि कुमार को सहयोगी ने धारदार हथियार घोंपकर घायल कर दिया। ये घटना बुधवार को मनमोहन नगर के गैस गोदाम के पास हुई। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले सहयोगी सुनील को भी चोटें लगी। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण रवि को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। बलदेवनगर थाने में बब्बर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

रवि के अनुसार वह निगम में काम करता है। रात वह अपने दोस्त के साथ ताश खेल रहा था। उसी दौरान वहां पर बब्बर आ गया। खेलते-खेलते बहस बढ़ गई। बब्बर ने घर से तेजधार हथियार निकालकर उसपर हमला कर दिया। वार इतना जबरदस्त था कि रवि वहीं गिरकर लहूलुहान हो गया। एएसआई सुरेंद्र के अनुसार झगड़े में दर्ज केस की तफ्तीश जारी है। आरोपी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें