फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप व बेटे पर हमला करने वाने 4 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर लेकर जुताई कर रहे 63 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट के मामले में 4 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। घायल 63 वर्षीय जसपाल सिंह निवासी ढकोला(साहा)अंबाला के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जसपाल सिंह पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 जुलाई को वह अपने पुत्र के साथ बधौली गांव गया था जहां पर उसका पुत्र ट्रैक्टर से खेत में जुताई करने लग गया। इस दौरान जसमेर, प्रमोद, अशोक और प्रदीप उसके पास आए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मुझे पिटता देख मेरा पुत्र बचाने आया तो हमलावरों ने उससे भी मारपीट की और उसे धक्का मारकर नीचे गिराने के बाद ट्रैक्टर उसकी टांगों पर चढ़ा दिया। शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जांच अधिकारी राकेश कुमार एएसआई ने बताया कि जसपाल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें