फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्राॅपर्टी विवाद में हमला, मां-बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के नॉवल्टी रोड स्थित तंबाकू फैक्ट्री के सामने वाल्मीकि कॉलोनी में रंजिश के तहत कुछ लोगों ने घर में घुसकर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन वाल्मीकि कॉलोनी निवासी पुष्पा ने बताया कि बीते करीब छह महीने पहले उनके बेटे राजू की मौत हो चुकी थी, उसी दिन से राजू की पत्नी रजनी और उनके पारिवारिक सदस्य उनसे रंजिश रखने लगे और किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करने पर उतारू हो जाते थे।
शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह अपने घर में अपनी बेटी आशा के साथ घर के कामकाज कर रही थी कि अचानक राजू की पत्नी रजनी उनकी मां रेशमा, भाई लाडी और अन्य दो लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें वह मां बेटी बुरी तरह से घायल हो गए। झगड़े की भनक लगते ही आस-पड़ोस के लोग उनके घर पर पहुंचे तो वह लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल मां बेटी को आस-पड़ोस के लोगों ने अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर बेटी आशा ने बताया कि वह लोग आए दिन हमें जान से मारने की धमकियां देते रहते हैं और मेरी मां पुष्पा पर प्रॉपर्टी आदि अपने नाम पर करवाने का दबाव बनाते रहते हैं। इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत पुलिस चौकी नंबर एक को दी गई, जहां पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मौके पर पुलिस चौकी नंबर एक के प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत पुलिस को दी गई है। इस मामले की जांच की जाएगी, जांच मुकम्मल होने पश्चात ही विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें