फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एएफआई में बिना पंजीकरण प्रशिक्षण नहीं दे सकेंगे एथलेटिक्स कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब एथलेटिक फेडरेशन इंडिया की वेबसाइट पर कोच का भी होगा पंजीकरण
विज्ञापन

- 30 जनवरी तक खेल प्रशिक्षकों के लिए एएफआई की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य
- खिलाड़ियों में बढ़ते नशे को रोकने के लिए लिया गया है निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की वेबसाइट पर बिना पंजीकरण हुए एथलेटिक्स कोच प्रशिक्षण नहीं दे पाएंगे। यह निर्णय हरियाणा एथलेटिक्स फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए लिया गया है। जिले के करीब 15 प्राइवेट एथलीट कोच हैं।
फेडरेशन की ओर से सख्त आदेश हैं कि एएफआई में पंजीकृत न होने से कोई भी कोच अपने खिलाड़ियों को फेडरेशन की गतिविधियों में शामिल नहीं कर पाएगा। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा ने प्रदेश के कोचिंग सिस्टम को सुधारने और खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। प्रशिक्षकों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यह पोर्टल 15 दिसंबर से 30 जनवरी 2026 तक खुला है। एथलेटिक्स हरियाणा फेडरेशन के महासचिव ने कहा कि यह एक बेहतर कदम है, इससे कुशल खेल प्रशिक्षक सामने आएंगे और इससे खेल के प्रति जागरूकता पर भी अनुकूल असर पड़ेगा जो कि खेल एवं खिलाड़ी दोनों के हित में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद मिलेगा यूनिक नंबर
एएफआई की वेबसाइट पर प्रशिक्षक के सफल पंजीकरण के बाद खेल प्रशिक्षक को यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर और आधिकारिक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी संबंधित खेल प्रशिक्षक को जी मेल के माध्यम से मिल जाएगी। फेडरेशन की जिला, राज्य स्तर की किसी भी गतिविधि में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशिक्षकों को भी अपना यूनिक नंबर देना होगा। इसी नंबर के आधार पर कोच अपने खिलाड़ियों के साथ इसमें शामिल हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें