फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसोसिएशन का सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुक्रवार को छावनी क्षेत्र से प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन बड़ी संख्या में शहर डीसी कार्यालय पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन देने के साथ प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। एसोसिएशन का आरोप है कि तहसील में नियमित कॉलोनियों की भी रजिस्ट्रियां नहीं हो रही है। रजिस्ट्री कराने के लिए कई तरह के अड़ंगे डाले जा रहे हैं। इसके विरोध में पिछले 12 दिन से प्रॉपर्टी कारोबारी संघर्षरत हैं और धरने प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला के अर्बन नियंत्रित क्षेत्र की धारा 7ए के बारे में उत्पन्न विवाद को लेकर छावनी और शहर के प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने उपायुक्त विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि धारा 7ए में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद जनता परेशान है। इसे देखते हुए आदेश जारी किए जाएं, ताकि जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर शहर के प्रधान किरपाल सिंह ने कहा कि रजिस्ट्री संबंधित अधिकारियों के मौखिक आदेशों के कारण पूरे क्षेत्र की जनता परेशान है, इसका तुरंत हल जरूरी है। ओंकार सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि हरियाणा में कानून का नहीं अधिकारियों का राज है। उन्होंने कहा कि इस बातचीत के दौरान धारा 7ए को लेकर उपायुक्त के पास भी कोई जवाब नहीं था। उपायुक्त द्वारा काफी समय पहले इस बारे में डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडी को स्पष्टीकरण के लिए पत्र लिखा था, जिसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। मामले का हल न निकलने पर सर्वसम्मति से सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना उपायुक्त कार्यालय पर दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, सनी कालड़ा, सुनील सेठी, संजीव जैन, अनिल लम्बा, राजेश चोना, सौरभ कुमार, विनीश खन्ना, प्राणी देवता, राजेश चोना, राजेश डडवाल, शेरी सिंह, अरविंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें