फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: अंबाला के किसान पुत्र सरबजोत ने जीता स्वर्ण पदक, कोच बोले- अब तक झटक चुका 21 मेडल

Thu, 28 Sep 2023 07:12 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन अंबाला के सरबजोत सिंह ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद सरबजोत के पिता जतिंद्र व कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत 2016 से उनके पास कोचिंग ले रहा है। उन्होंने बताया कि किसान का बेटा होने के बावजूद शूटिंग के खेल में इस कद्र खुद को झोंक दिया है कि अभी तक करीब 21 मैडल हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
स्वर्ण पदक विजेता सरबजोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान के बेटे गांव धीन के रहने वाले सरबजोत सिंह ने चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियन गेम्स के 5वें दिन शूटिंग में स्वर्ण पदक जीत कर देशभर में अंबाला का नाम चमकाया। सरबजीत सिंह व उसके दो अन्य साथियों की तिकड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मेंस इवेंट में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड जीता। मैडल जीतने के बाद गांव में जश्न का माहौल रहा और ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को बधाईयां दी।

विज्ञापन


वहीं, सरबजोत छावनी के फिनिक्स क्लब में अभिषेक राणा की शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेता था तो वहां भी परिजन बधाई देने पहुंचे और मिठाईयां बांटकर जीत का जश्न मनाया। सरबजोत के पिता जतिंद्र व कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत 2016 से उनके पास कोचिंग ले रहा है। उन्होंने बताया कि किसान का बेटा होने के बावजूद शूटिंग के खेल में इस कद्र खुद को झोंक दिया है कि अभी तक करीब 21 मैडल हासिल कर चुका है। सरबजोत सभी शूटिंग करने वालों के लिए एक प्रेरणा बन गया है और ऐसे में शूटिंग के प्रति भी युवाओं का रूझान बढ़ेगा।

उपलब्धि

  • सरबजोत सिंह ने 20 वर्ष की आयु में ही निशानेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
  • सरबजोत ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शूटिंग जूनियर चैंपियनशिप में जर्मनी, ताइपे के दोहा में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम विदेशों में भी लहराया है।
  • सरबजोत ने मई 2022 को जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भोपाल में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में एकल 10 मीटर एयर पिस्टल और टीम स्पर्धा में गोल्ड हासिल किया।
  • 10 मीटर एयर पिस्टल में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 20 मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें