फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: देशव्यापी हड़ताल के लिए आशा वर्करों ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए आशा वर्कर्स यूनियन ने हुंकार भर दी है। शनिवार को शहर के एसकेएस कार्यालय में आयोजित जिला कमेटी की बैठक में रणनीति तैयार की गई। यूनियन ने स्पष्ट किया कि हड़ताल की सफलता के लिए हर कार्यकर्ता तक पहुंच बनाई जाएगी और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रधान सर्वजीत कौर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार परियोजना वर्करों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स की सेवाओं को तुरंत नियमित किया जाए, न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये महीना लागू हो, मजदूर विरोधी लेबर कोड को रद्द किया जाए, वर्कर्स पर थोपे जा रहे ऑनलाइन काम के दबाव पर रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें