फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने शिकायतकर्ता को धमकाया, बच्चों को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक साल पहले बलदेव नगर चौक पर युवक पर गंडासी, डंडे व तलवार से हमला कर घायल करने के मामले में जेल में बंद आरोपी विकास ने बाहर आते ही शिकायतकर्ता मनीष मक्कड़ को धमकाया। उसने कहा कि अगर मनीष ने उसके खिलाफ किसी भी तरह की गवाही दी तो वह उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा। धमकी के बाद पीड़ित ने बलदेव नगर चौकी में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।
विज्ञापन

बलदेव नगर निवासी मनीष मक्कड़ ने बताया कि 10 जनवरी 2022 की शाम को वह बलदेव नगर चौक पर अपनी गाड़ी लोड करवा रहा था। इसी दौरान 9-10 लड़के चेहरे पर रुमाल व कपडे़ बांधकर गंडासी, डंडे और तलवार लेकर आये और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो युवकों के चेहरे से रुमाल उतर गया था। दोनों की पहचान राजू व दीपू के रूप में हुई थी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। हमले में वह घायल हो गया था। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी राजू व दीपू को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित का कहना है कि अन्य आरोपियों में विकास भी शामिल था जो अन्य केस में जेल में बंद था। अब वह जेल से बाहर आया है और धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें