फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: चूल्हा दिखाने के बहाने उड़ाए 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चूल्हा और अन्य सामान बेचने के बहाने घर में घुसे चोरों ने मनमोहन नगर में महिला के हाथ से 15 हजार रुपये छीन लिए। यहां तक कि महिला ने चोरों का पीछा भी किया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने महिला से जानकारी ली।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनकी गली में चूल्हा और अन्य सामान बेचने वाले घूम रहे थे। इस दौरान दो युवक उनके घर आए और सामान दिखाने लगे और सारा सामान रख दिया। इसमें से कुछ सामान उन्होंने पसंद भी कर लिया था। परंतु जब वह रुपये लेने के लिए अंदर गई और रुपये लेकर वापस आई तो दोनों युवक उनके हाथ से रुपये लेकर और सामान छोड़कर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने उनका काफी दूर तक पीछा भी किया। युवक बाइक से फरार होने में सफल हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। वहीं जब सामान का आंकलन किया गया तो पाया कि वह सामान केवल 3 हजार रुपये तक का था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी खंगालते हुए लोगों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें