फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीपीपी में आय बढ़ते ही कटी बुढ़ापा पेंशन, दर-दर की ठोकरें खा रहे बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
- बुजुर्गों ने कहा- अधिकारियों ने उनके जीवन का सहारा बंद कर दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। परिवार पहचान पत्र में आय बढ़ने से पेंशन और बीपीएल कटने के कारण बुजुर्ग समाधान शिविर में चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्याएं इसी तरह की आ रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए बुजुर्ग बीडीपीओ, पेंशन कार्यालय और सीएससी केंद्र में भी जा रहे हैं, लेकिन न तो पेंशन लग रही और न बीपीएल दोबारा जुड़ रहे हैं। इस वजह से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर लगा। शिविर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एसडीएम दर्शन कुमार ने समस्याएं सुनी।
फसल बेचने पर खाते में आए पैसे तो रुकी पेंशन
खुर्चनपुर के बुजुर्ग अजैब सिंह ने बताया कि दो महीने से उनको और उनकी पत्नी की बुढ़ापा पेंशन नहीं आई है। जब वह पेंशन कार्यालय जाते हैं तो वहां से सीएससी सेंटर पर भेज दिया जाता है। उन्होंने मंडी में फसल बेची थी और फसल के पैसे उनके बैंक खाते में आए थे। इस वजह से उनकी पेंशन रोक दी गई। पेंशन उनके बुढ़ापे का सहारा है। उनको दवाई लेने में भी परेशानी आ रही है। उनका बीपीएल कार्ड भी कट गया है।
विज्ञापन

पहले गुलाबी राशन कार्ड था, अब पीला बना दिया
बड़ी घेल गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने बताया कि पहले उनका गुलाबी राशनकार्ड बना था। इस वजह से अनाज मिलने में आसानी होती थी, मगर अब उनका पीला राशन कार्ड बीपीएल बना दिया गया है। इस वजह से कम राशन मिल रहा है। पीपीपी में दो लोग ही सदस्य हैं। वह सिर्फ बुढ़ापा पेंशन ही ले रहे हैं। इसके बावजूद उनका गुलाबी राशनकार्ड काट दिया गया।
विज्ञापन

पानी की निकासी न होने से घर की दीवारें हो रही खराब
मुलाना गांव के रहने वाले ज्ञानचंद ने बताया कि कई वर्ष से नाले की पानी की निकासी न होने से उनको दिक्कत आ रही है। उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं। पहले वह 2023 और 2025 में भी शिकायत दे चुके हैं। वह बीडीपीओ कार्यालय में भी अपनी शिकायत दे चुके हैं। पुलिया बंद होने से पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। उन्होंने समाधान शिविर में भी शिकायत दी, लेकिन उनको एसडीएम कार्यालय बराड़ा में जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें