फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इंडोनेशिया से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे आर्यन का स्वागत

विज्ञापन
साहा पहुंचने पर आर्यन का स्वागत करते परिजन व प्रशंसक। संवाद
विज्ञापन
- 3 से 19 फरवरी तक आयोजित इंडो-इंडोनेशिया बाॅल बैडमिंटन में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। नाहोनी गांव के खिलाड़ी आर्यन ने इंडोनेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। दिल्ली एयरपोर्ट में आर्यन को लेने पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने ढोल बजाकर स्वागत किया। वहीं उन्होंने श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान सिरसगढ़ पहुंचकर माथा टेका और संत मनदीप दास ने सिरोपा डालकर खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया। संत मनदीप दास ने कहा कि आर्यन ने देश का मान बढ़ाया है।
साहा चौक पर गाड़ियों और बाइक के काफिले के साथ आर्यन का स्वागत किया गया। इसके बाद नाहोनी गांव और मार्केट में विजय रोड शो निकाला गया। हरियाणा कर्मचारी चयन के आयोग के सदस्य अमर सिंह नंदगढ़ ने आर्यन को बधाई दी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नहोनी ने कहा कि आर्यन की इस उपलब्धि से हमारे गांव का नाम रोशन हुआ है। यदि सरकार की पॉलिसी में आर्यन को नौकरी देने की व्यवस्था हुई तो उसे नौकरी दिलाने की भी सरकार से मांग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा, जिला महामंत्री गोल्डी सैनी, संत गुरमीत सिंह धनौरा आदि ने परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की है दुकान

आर्यन के पिता रजनीश कुमार गांव में दुकानदार हैं और माता पूनम गांव के ही सरकारी स्कूल में अध्यापिका हैं। आर्यन ने बताया कि इस जीत का श्रेय वह अपने माता-पिता, परिवार, मार्गदर्शक सुशील कुमार और भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ के सचिव आशुतोष राणा को देते हैं। 3 से 19 फरवरी तक इंडोनेशिया में हुए इंडो-इंडोनेशिया बाॅल बैडमिंटन टेस्ट सीरीज में आर्यन ने भारत की तरफ से बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें