फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संशोधित समाचार... टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
टायर चोर गिरोह के पकड़े गए तीन सदस्य छमिंद्र, कुलदीप व राजेश:पुलिस
विज्ञापन
- चालक व सुरक्षा गार्ड मिलकर करते थे वारदात, यूपी में सस्ते दाम पर बेचते थे टायर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। यमुनानगर के टायर चोर गिरोह का अंबाला सीआईए-2 की टीम ने पर्दाफाश किया है। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों में दो ड्राइवर और एक कॉलोनी का सुरक्षा गार्ड था। आरोपियों की पहचान यमुनानगर के जागधौली निवासी छमिंद्र, कुलदीप उर्फ पंज और राजेश उर्फ बीम के रूप में हुई है। ड्राइविंग का अनुभव होने के कारण आरोपियों को पता था कि ट्रक को कहां पार्क किया जाता है व टायर कैसे आसानी से निकाले जा सकते हैं।
चोरी किए गए टायरों को आरोपी उत्तर प्रदेश ले जाकर औने-पौने दामों में बेच देते थे। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल ट्रक, जैक, रॉड और अन्य औजार बरामद किए हैं। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन




जेल से बाहर आते ही फिर शुरू की चोरी



पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना छमिंद्र है, जिस पर पहले ही चोरी के छह मामले दर्ज हैं। छमिंद्र 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आते ही उसने अपने पुराने दोस्तों के साथ मिलकर फिर से चोरी की योजना बना ली। आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। दो अन्य आरोपियों पर भी चोरी के दो-दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास एक ट्रक होता था जो दूसरे ट्रक के साथ लगाने के बाद टायर चुराते थे ताकि किसी को देखने पर भी यह एहसास न हो कि टायर चोरी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


साहा व बरवाला की वारदात कबूलीं
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में हुई चार बड़ी चोरियों का खुलासा किया है। इन्होंने 12 फरवरी को साहा के पास ढींढसा ढाबे पर खड़े एक ट्रक के टायर उड़ाए थे। इसके अलावा बरवाला, यमुनानगर के दामला, हमीदा क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के समय एक आरोपी निगरानी करता था, जबकि अन्य दो जैक और रॉड की मदद से पलक झपकते ही भारी-भरकम टायर खोल लेते थे। तीनों आरोपी पुराने दोस्त हैं। कुलदीप एक कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड तो छमिंद्र व राजेश ड्राइवर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें