फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्य समाज ने हर्ष एवं उत्साह से मनाया मकर संक्रांति पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। आर्य समाज द्वारा मकर संक्रांति पर्व बड़ेे हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ हवन यज्ञ से हुआ। मुख्य यजमान के तौर पर डॉ पवन कुमार सैनी ने सपत्नीक यज्ञ में विशेष आहुतियां डालते हुए सुख समृद्धि की प्रार्थना की । इस अवसर पर चंद्रपाल शास्त्री ने बताया कि ये पर्व हमें एकता के सूत्र में पिरोकर संगठित होने का संदेश लेकर आते हैं।
विज्ञापन

संसार के श्रेष्ठ लोग एकत्र होकर सामूहिक रूप से राष्ट्र समाज एवं परिवारों के उत्थान पर विचार करते हुए आगे बढ़ते हैं। इससे परिवार व समाज की उन्नति के साथ ही राष्ट्र का विकास होता है। यज्ञ के यजमान डॉ पवन सैनी तथा उनकी धर्मपत्नी ममता सैनी ने बड़ी श्रद्धा तथा मंगलकामनाओं के साथ सभी को आहुतियां डालने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान डॉ राजेंद्र तायल, डॉ विश्वबंधु गुप्ता, सुरेंद्र आर्य तथा कृष्ण लाल आढ़ती ने डॉ पवन सैनी और उनकी पत्नी को शॉल भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ पवन सैनी ने 11 हजार रुपये दान स्वरूप आर्य समाज को भेंट किए। इसके बाद शांति पाठ तथा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें