अंबाला छावनी के फिनिक्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति देते कलाकार। प्रवक्ता
वैसाखी पर्व पर गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। म्यूजिकल क्लब अंबाला की ओर से फिनिक्स क्लब में वैसाखी पर्व पर गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरमैन डॉ. नवीन गुलाटी, अध्यक्ष संजीव भूटानी और संरक्षक प्रेम महिंद्रू की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में सुरों के साथ-साथ लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत एवं उनकी धर्मपत्नी एडवोकेट रिचा शेखावत ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुपर ग्रुप के सीईओ बलबीर सिंह और पंजाबी महासभा के अशोक मेहता मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गीतों के माध्यम से कला जगत की विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गूंजे गुरुदास मान के गीत
संगीतमय संध्या में संजीव भूटानी, अनिल शर्मा और नैंसी सहित कई गायकों ने सत्यम शिवम सुंदरम, चांद सिफारिश और दीवाना लेके आया है... जैसे गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुदास मान के वैसाखी गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए।