अंबाला छावनी स्थित मोहडा अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
अंबाला। जिले की 15 अनाज मंडियों में धान की आवक और सरकारी खरीद प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। अब तक मंडियों में कुल 1,79,000 मीट्रिक टन (1.79 लाख मीट्रिक टन) धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। कृषि एवं विपणन बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा आवक में से 1,07,000 मीट्रिक टन (1.07 लाख मीट्रिक टन) धान की खरीद संपन्न कर ली गई है।
डीएफएसओ जितेश गोयल ने बताया कि खरीद के साथ-साथ मंडियों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए धान का उठान कार्य भी लगातार जारी है। अब तक विभिन्न मंडियों से कुल 31,548.94 मीट्रिक टन धान का उठान कराकर गोदामों व राइस मिलों तक पहुंचाया जा चुका है। सभी 15 मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें अपना धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। संवाद