फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड प्रदीप चार साल बाद काबू, आढ़ती की दुकान में हुई डैकती में था शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। आढ़ती की दुकान में डकैती में शामिल गांव खैरी का मोस्टवांटेड प्रदीप आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीआईए-नारायणगढ़ ने उसे चार साल बाद काबू कर लिया। नारायणगढ़ थाने में दर्ज इस केस में चार आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मंगलवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि पूछताछ पूरी की जा सके। इस मामले में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों के दम पर वारदात की थी। जानकारी के अनुसार तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में है। छापामार कार्रवाई कर उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

16 अक्तूबर, 2016 की घटना के अनुसार राऊमाजरा के मायाराम के साथ यह वारदात हुई थी जोकि बराड़ा अनाज मंडी में मैसर्ज हरविंदर सिंह की आढ़त की दुकान पर मुनीम की नौकरी करता था। दो बाइक पर आए छह लड़कों में से तीन दुकान में आकर उससे बोले कि लाला कहां है। पिस्तौल के दम पर भीतर के कमरे में ले जाकर पीटा और धमकाया कि बाहर निकला तो जान से मार देंगे। उसके बाद वे बाइक की चाबी, चेकबुक, दस्तावेज और गल्ला उठाकर ले गए थे, जिसमें 70 हजार रुपये थे। इंस्पेक्टर सतीश के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें