बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ स्कूल प्राचार्य।
अंबाला। 2 कोर अंतरविद्यालय आर्मी पब्लिक स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 28 जुलाई तक किया। इसमें चंडीमंदिर, डगशाई, पटियाला, संगरूर और अंबाला सहित पांच आर्मी पब्लिक स्कूलों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता लीग बेस पर खेली गई। फाइनल मैच 28 जुलाई को खेले गए। इसमें लड़कों और लड़कियों की एकल प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीमंदिर विजयी रहा। वहीं मिश्रित और साझा श्रेणी में भी चंडीमंदिर के स्कूल ने बाजी मारी। जबकि लड़कियों की साझा श्रेणी में आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला ने पदक हासिल किया।
आर्मी पब्लिक स्कूल चंडीमंदिर ने ओवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया और आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अब आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कमांड स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करेगा जोकि नौ से 12 अगस्त तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता के बाद स्कूल के प्राचार्य डॉ. परमजीत सिंह ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए।