फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीती मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 ट्रॉफी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में ​भिड़ते आर्मी पब्लिक स
विज्ञापन
अंबाला। दूसरे मोहिंदर सिंह मेमोरियल अंडर-14 (बालक) फुटबॉल लीग का रोमांचक समापन रविवार को हुआ। छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन फुटबॉल मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएमआइएस अंबाला सिटी की टीम को 1-0 के अंतर से हराकर प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबलों का रहा दौर
प्रतियोगिता के तहत सुबह 11 बजे बजे तीसरे स्थान के लिए केवी नंबर 2 और एनसीआर फुटबॉल अकादमी के बीच कड़ा मुकाबला खेला गया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूट-आउट का सहारा लिया गया। इसमें केवी नंबर-2 की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बालिकाओं के एक विशेष दोस्ताना फुटबॉल मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने एसडी विद्या स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी।
मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
टूर्नामेंट के समापन समारोह में खेलप्रेमियों और अन्य लोगों की विशेष उपस्थिति रही। बालिकाओं के दोस्ताना मैच के दौरान समाज सेविका वेणु अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। वहीं खिताबी मुकाबले में पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व समर्पित समाज सेविका चित्रा सरवारा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। अपने संबोधन में चित्रा सरवारा ने फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

अंबाला छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में भिड़ते आर्मी पब्लिक स

अंबाला छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में भिड़ते आर्मी पब्लिक स

अंबाला छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में भिड़ते आर्मी पब्लिक स

अंबाला छावनी के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में आयोजित फुटबाल के फाइनल मैच में भिड़ते आर्मी पब्लिक स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें