फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सेना के अधिकारी की निजी गाड़ी से एक्टिवा चालक को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा; शिक्षक है घायल महिला

Thu, 25 Apr 2024 01:20 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला छावनी के सैन्य इलाके गाड़ी और एक्टिवा की टक्कर से हादसा हो गया। कार एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटती ले गई। महिला आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में आर्ट्स की शिक्षक है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के सैन्य इलाके स्थित चिड़िया लाइन के पास सेना के एक अधिकारी ने निजी गाड़ी से एक्टिवा चालक महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार एक्टिवा को काफी दूर तक घसीटती ले गई ओर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल महिला कि पहचान ग्रीन पार्क निवासी 35 वर्षीय शिवानी गुप्ता के रूप में हुई। महिला आर्मी पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में आर्ट्स की शिक्षक है।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूल से छुट्टी कर रखी थी और बेटी का दाखिला करवाने के लिए जा रही थी। जैसे ही महिला एक्टिवा लेकर चिड़िया लाइन के पास पहुंची तो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की टांग, बाजू व चेहरे सहित पूरे  शरीर में गंभीर चोटें आई है और सिर व छाती का एमआरआई करवाया जा रहा है। मौके पर सेना के अधिकारी भी पहुंचे और पुलिस में मामले की जांच में जुट गई है। घायल महिला का पति स्प्रिंग फील्ड स्कूल में कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें