फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कारोबारियों की मांग पर जल्द बनेंगे हथियार के लाइसेंस

विज्ञापन
नारायणगढ़ में गोयल स्वीट्स पर गोलियां चलाते हुए बदमाशों की फाइल फोटो: सोशल मीडिया - फोटो : एसजीसीए
विज्ञापन
नारायणगढ़। गोलीकांड और धमकी भरे फोन आने के बाद पुलिस अब नारायणगढ़ के कारोबारियों की सुरक्षा के मामले में गंभीर हो गई है। पुलिस की तरफ से धमकी मिलने के बाद या फिर पहले आर्म्स लाइसेंस अप्लाई करने वाले कारोबारियों की सालों से अटकी फाइल को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने संज्ञान लेते हुए अंबाला के डीसी अजय सिंह तोमर से भी बातचीत की और फाइल को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। नारायणगढ़ से अभी तक करीब छह कारोबारियों ने आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है। हालांकि इनमें से कुछ कारोबारियों को पुलिस की तरफ से सुरक्षा के लिए गनमैन भी दिए हैं। उधर, 25 मई को गोयल स्वीट्स और रेस्तरां पर हुए गोलीकांड के बाद नारायणगढ़ के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर पुलिस का पहरा लगा दिया है।
एक कारोबारी को फिर मिली धमकी

गोयल स्वीट्स एंड रेस्तरां पर गोलियां चलने के आरोपियों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। ऐसे में नारायणगढ़ के एक सराफा कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल के जरिये धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने पहले एक करोड़ रुपये की राशि की मांग की थी। बाद में एक दिन का समय दिया था। पुलिस ने तुरंत संबंधित सराफा कारोबारी को भी सुरक्षा देते हुए दो गनमैन दे दिए है। साथ ही दुकान सहित घर पर भी पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

लिंक रोड बन रहे पुलिस के लिए उलझन

नारायणगढ़ से कालाआम्ब, रायपुरानी, अंबाला, सढौरा को मुख्य मार्ग निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस की इन मार्ग पर तो नजर है लेकिन इन मुख्य मार्ग के अलावा कई लिंक रोड है जो शहर से बाहर निकालते हैं। इन रास्तों को नजर रखना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। गोलीकांड की हर वारदात के बाद आरोपी इन्हीं लिंक रोड से फरार हो जाते हैं। 24 मई को हुए गोलीकांड में भी आरोपी रेस्तरां के सामने गली-मोहल्लों में से होकर फरार हुए थे।

वर्जन
गोयल स्वीट्स गोलीकांड मामले में जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा, जिन कारोबारियों को धमकी मिली है उनकी सुरक्षा में गनमैन तैनात किए हैं। आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वालों की फाइल को चलाया जाएगा, जिससे कि उन्हें जल्द से जल्द ये लाइसेंस मिल सके।
विज्ञापन

अजीत सिंह शोखावत, पुलिस अधीक्षक, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें