फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वंदे भारत ट्रेन रोकने वालों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। वंदे भारत सहित उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रोकने वाले लोगों के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी इसमें अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने वाले लोगों की पहचान के लिए आरपीएफ वीडियो फुटेज की मदद ले रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में खुफिया एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है, जिससे कि आरोपियों की धरपकड़ हो सके। सोमवार को कार्यालय खुलने के कारण एक बार फिर दैनिक यात्री अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचेंगे। ऐसे में अब किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए आरपीएफ सहित जीआरपी ने पहले ही तैयारी कर ली है।
एक भी दिन समय पर नहीं आई ट्रेन
दैनिक ट्रेन नंबर 64563 रायपुर हरियाणा के देरी से चलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन नंबर 64563 अंबाला-अंब अंदौरा का विस्तार 17 अप्रैल को किया गया। पिछले सप्ताह के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 22 मई को ट्रेन सुबह 10:35 बजे अंबाला कैंट पहुंची। इसी प्रकार 23 मई को सुबह 10:30 बजे, 24 मई को सुबह 9:15 बजे और 25 मई को सुबह 8:35 बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जबकि ट्रेन के अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 7:20 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

यह है मामला
अंबाला से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन नंबर 64563 का विस्तार रायपुर हरियाणा स्टेशन तक हो गया है। ऐसे में अब यह मेमू ट्रेन घंटों की देरी से अंबाला स्टेशन पर पहुंच रही है ।इस कारण सहारनपुर, यमुनानगर और बराड़ा ग्रामीण क्षेत्रों से चंडीगढ़ जाने वाले दैनिक यात्री परेशान हो रहे हैं क्योंकि उन्हें ड्यूटी पर देरी से पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण दैनिक यात्रियों ने 23 मई शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर आई अंब अंदौरा वंदे भारत सहित उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस का संचालन बाधित कर दिया था।
वर्जन
दैनिक यात्रियों की समस्या को लेकर डीआरएम ने उच्चाधिकारियों के साथ मंत्रणा की है। दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया है कि ट्रेन को निर्धारित समय पर संचालित करने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। उम्मीद है कि समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन



नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें