फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हथियारबंद बदमाशों ने दो दुकानों में डाली डकैती

Sat, 31 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पटेल नगर क्षेत्र में वीरवार रात करीब 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर डकैती की। इस दौरान बदमाशों ने न केवल दुकानों की दीवारें व शटर गिरा दिए, बल्कि साथ लाई गई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सामान भरना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की गई व पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दिलबाग सिंह व तनवीर सिंह को दो सामान से भरी ट्रॉलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकानदार ईशान की तहरीर पर दिलबाग सिंह व तनवीर सहित अन्य पर डकैती की धारा 310(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित दुकानदार ईशान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी दादी कांता देवी के साथ पटेल नगर में किराने की दुकान चलाते हैं। उनके साथ ही गुलशन जैन की सर्जिकल व परमजीत सिंह का बुटीक है। वीरवार रात को वह दुकान बंद करके घर गए थे। थोड़ी देर बाद पड़ोसी का फोन आया कि कुछ लोग उनकी दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी दिलबाग सिंह हाथ में पिस्तौल और उसका छोटा भाई तनवीर सिंह कृपाण लहराकर लोगों को डरा रहे थे। उनके साथ 20-25 अज्ञात युवक दुकानों से सामान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लाद रहे थे।
जब परमजीत के संग मिलकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। वारदात के दौरान जब पड़ोसी दुकानदार परमजीत सिंह की पत्नी बिमला देवी ने अपने मोबाइल से घटना की वीडियो बनानी चाही तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि दिलबाग के कहने पर एक युवक ने बिमला देवी के गले से सोने की चेन व मोबाइल छीन लिया। कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें