फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अर्जुन-वॉरियर के मुकाबले में कोई गोल नहीं, मिक्की मॉडल और एफसी रॉयल का मैच ड्रा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में फुटबाल के पीछे भागते ​खिलाड़ी। संव - फोटो : राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
- वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल लीग के दूसरे दिन हुए दो मुकाबले
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में रविवार को खिली धूप के बीच फुटबॉल लीग के दूसरे दिन दो मुकाबलों की शुरूआत हुई। पहले मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं किया गया तो दूसरे मुकाबले में स्कोर एक-एक होने के कारण मैच का नतीजा ड्रा रहा। इस तरह चारों क्लबों की टीम अर्जुन, वॉरियर, मिक्की मॉडल व एफसी रॉयल को एक-एक अंक मिला।
पहला मुकाबला वॉरियर क्लब व अर्जुन क्लब के बीच खेला गया। भारी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों ने शामिल होकर इस मुकाबले का लुत्फ उठाया। दोनों टीमोंं के खिलाड़ी शुरूआत से गोल करने के लिए तेजी दिखा रहे थे। दोनों टीमें पहले हाफ तक गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें की यही स्थिति रही। मैच के अंत तक कोई स्कोर न होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दिया गया।
विज्ञापन

मुकाबले रहे रोमांचक
दूसरा मुकाबला मिक्की मॉडल फुटबॉल क्लब व एफसी रॉयल के बीच खेला गया। पहले हाफ में दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर भारी पड़ती दिखाई दे रही थी। इस तरह से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-एक गोल कर मुकाबले को ड्रा करवा दिया। रेफरी की भूमिका नरेश कुमार, जतिन, संदीप सिंह व गगन ने निभाई। पहले मुकाबले में पूर्व रणजी खिलाड़ी रविकांत व रिटायर्ड साईं कोच राजिंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि रहे तो दूसरे मुकाबले में वार्ड नंबर 28 के पार्षद महेश अग्रवाल मुख्यातिथि थे। मौके पर मोंटी, सुनील बत्रा, शेर सिंह, नरेंद्र कुमार, सूरज वर्मा, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

26 तक लगातार होंगे छह मुकाबले

जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा ने बताया कि लीग के तहत अगला राउंड 23 से 26 जनवरी को होगा। रोजाना चार क्लबों के बीच एक-एक मुकाबला होगा। पहला मुकाबला 11 बजकर 30 मिनट व सेकेंड मैच दोपहर में खेला जाएगा। इस जिला फुटबॉल सीनियर लड़कों की लीग में अंबाला के 10 क्लब हिस्सा ले रहे हैं।

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में आयोजित फुटबाल मैच में फुटबाल के पीछे भागते खिलाड़ी। संव- फोटो : राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में दांव आजमाते पहलवान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें