फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 24 घंटे में बढ़ा एक्यूआई...179 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हल्की ठंड की दस्तक के साथ ही जिले की हवा बिगड़ने लगी है। तापमान में कमी आने के बाद हवा में प्रदूषण के कण जमने लगे हैं। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को सुबह के समय पानीपत का एक्यूआई 129 दर्ज किया गया था। यह शाम होते-होते बढ़कर 179 के पहुंच गया।
रविवार को जिले का एक्यूआई 100 से नीचे यानी संतोषजनक श्रेणी में था। पिछले 24 घंटे के भीतर ही हवा जहरीली होने लगी है। मौसम में आ रहे बदलाव के चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल ने बताया कि तापमान गिरने और हवा की गति धीमी पड़ने के कारण धूल और धुएं के कण वायुमंडल में निचले स्तर पर एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे आने वाले दिनों में स्मॉग और प्रदूषण का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


जीटी रोड पर एंटी स्मॉग गन
नगर निगम के एमई दीपक ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निगम ने एंटी स्मॉग गन लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों पर एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें