फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी बस अड्डे पर एक्यूआई डिस्प्ले खराब

विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में लगी एक्यू आई डिस्प्ले जो ठीक से काम नहीं कर रही है। संवाद - फोटो : दुघर्टना के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद से अभी तक मौसम साफ नहीं हुआ है। रोजाना हवा में प्रदूषण होने से धुंध छा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। मंगलवार को एक्यूआई ऑरेंज स्तर में 264 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वायु की गुणवत्ता की जानकारी देने वाली एक्यूआई डिस्प्ले सही तरीके से काम नहीं कर रही है। जिसके कारण लोगों को वायु प्रदूषण और वायु की गुणवत्ता के बारे में ठीक से जानकारी नहीं मिल रही है। यह डिस्प्ले कभी चलती है तो कभी बंद हो जाती है।
विज्ञापन

सात महीने पहले लगाई गई थी यह डिस्प्ले : करीब सात माह पहले अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से यह डिस्प्ले लगाई गई थी। इस डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को वायु की गुणवत्ता की जानकारी मिल रही थी, लेकिन दो महीने पहले इस एक्यूआई डिस्प्ले में तकनीकी खराबी आई थी, जिसके कारण यह डिस्पले ठीक से काम नहीं कर रही है। इसके बाद भी अभी तक इस डिस्प्ले को हरियाणा राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड या फिर रोडवेज अधिकारियों की ओर से ठीक नहीं कराया गया। उधर, देर रात्रि मौसम का मिजाज बिगड़ गया और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें