फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बीते वर्ष की अपेक्षा अप्रैल अधिक गर्म

विज्ञापन
सोमवार को अंबाला में साफ रहा आसमान। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तीन दिन मौसम ठंडा होने के बाद दोबारा गर्म होने लगा है। इससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप होने से गर्मी रही। बीते वर्ष अप्रैल के तापमान से तुलना करें तो इस बार अधिक गर्मी महसूस हो रही है। पिछले वर्ष 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि मौजूदा समय में दिन का तापमान पिछले वर्ष की तुलना में 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अब मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को गर्म हवा चलने की चेतावनी दी है, जबकि 18 अप्रैल को गर्म हवा चलने के साथ बादल भी छा सकते हैं और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गेहूं कटाई में आई तेजी, रोजाना बदल रहा मौसम
बारिश के बाद मौसम साफ होने पर गेहूं की कटाई ने भी जोर पकड़ लिया है। तेज धूप निकलने से दिन व रात में कटाई चल रही है। ज्यादातर किसान कंबाइन से फसल कटवा रहे हैं, क्योंकि मौसम लगातार करवट ले रहा है और बीते दिनों बादल छाने और बारिश होने से भी किसानों की चिंता बढ़ गई थी। इस वजह से एक दिन कटाई कार्य भी रुक गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें