फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन 28 करें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। डाॅ.बीआर अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए वित्त वर्ष 2024-25 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 28 फरवरी तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी अनु बंसल ने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति, टपरीवास और घुमंतू जातियों के 10वीं, 12वीं और स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए केवल 10वीं कक्षा के लिए उपलब्ध है। इस योजना के लिए पात्रता मानदंड 10वीं कक्षा के लिए अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग-ए के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत अंक होने चाहिए और इसके साथ पिछड़ा वर्ग-बी और सामान्य वर्ग के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को न्यूनतम 75 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा के लिए अनुसूचित जाति के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 70 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए और स्नातक कक्षा के लिए अनुसूचित जाति के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 65 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पात्र व्यक्ति को अपने मूल दस्तावेज स्कैन कर सरल अंत्योदय पोर्टल पर अपलोड करना होगा। आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम हो), वर्तमान कक्षा का पहचान पत्र, पिछली कक्षा की मार्कशीट अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें