अंबाला सिटी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026-27 के आयोजन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। चयन परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी सत्र 2025-26 में जिला अंबाला के स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र या छात्रा होना अनिवार्य है। प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आवेदन करना सरल होगा।
आवेदन के लिए जरूरी ये दस्तावेज आवश्यक
आवेदन करते समय फार्म पर विद्यार्थी के हस्ताक्षर, अभिभावक के हस्ताक्षर, विद्यार्थी की फोटो और विद्यालय के मुखिया द्वारा सत्यापित प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसी प्रकार आधार कार्ड (यदि नहीं है तो कोई अन्य आवास प्रमाण पत्र) आवेदन पत्र में छात्र का मूल विवरण भरना होगा। इसी प्रकार अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए।