संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक भरे जाएंगे। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्मतिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए।
नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में आवेदन के लिए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश ने सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनके विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रोत्साहित करने की मांग की है।
विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन अटल सेवा केंद्र, ई-मित्र, स्वयं के मोबाइल, लेपटॉप, कंप्यूटर आदि से नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है। यदि ऑनलाइन फार्म भरने में समस्या आती है तो जवाहर नवोदय विद्यालय नौल्था में संपर्क कर सकते हैं।