फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार्यालय में देरी से आने वाले 35 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा

Wed, 02 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद में देरी से आने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। प्राथमिक चरण में ऐसे 35 लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिर गई है। विभाग ने उनकी एक दिन की तनख्वाह काटने का फैसला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं व संबंधित कर्मचारियों को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान 56 के करीब कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे थे। यह कार्रवाई कई दिन तक की गई। इस संबंध में जब रिपोर्ट नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के संज्ञान में आई तो उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को मंगवाया। जब इसकी जांच की गई तो रिपोर्ट सही मिली। इसके बाद कर्मचारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया और उनकी एक दिन की तनख्वाह काटने का फैसला किया गया।

कसेगा शिकंजा
कार्यकारी अभियंता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी कर्मचारी सुबह 9 बजे से पहले अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाएं अन्यथा शोकाॅज नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा औचक निरीक्षण को लेकर भी उन्होंने विभागीय टीम को निर्देश दिए हैं ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो समय पर आएं ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्राथमिक चरण में लापरवाही बरतने वाले 35 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनकी एक दिन की तनख्वाह काटी जाएगी।
विज्ञापन

देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अभियंता, नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें