अंबाला। भारतीय सेना अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों और दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण आठ फरवरी से 21 मार्च तक होगा। सभी योग्य लाभार्थी वेबसाइट पर पंजीकृत करा सकते हैं। यह रैली पुरुष वर्ग में अग्निवीर, अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक / स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर (ट्रेडमैन) और महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए आयोजित होगी। अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों में आईटीआई के योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।