फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंत्योदय सरल पोर्टल पांच दिन से बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंत्योदय सरल पोर्टल बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह पोर्टल पिछले पांच दिनों से बंद है। ऐसे में लोग सरकारी योजनाओं में आवेदन नहीं कर पा रह हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों को स्कूल में जाति प्रमाण पत्र जमा कराने हैं, जिससे कि उनके बच्चों की पढ़ाई सुचारू हो सके। मगर पोर्टल न चलने से यह कार्य भी नहीं हो पा रही है। पोर्टल बंद होने से जन्म से लेकर मृत्यु, जाति, आय, मूल निवास, विवाह प्रमाण पत्र और अन्य प्रकार के प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इस दौरान बुधवार को भी लोग अंत्योदय सरल केंद्र और सीएससी केंद्रों पर चक्कर लगाकर परेशान होते दिखाई दिए।

20 से अधिक योजनाओं में आवेदन अटके
इसके अलावा सरकार की योजनाओं के आवेदन भी अटके हुए हैं। अंत्योदय सरल पोर्टल पर तकनीकी एरर आ रहा है। सरल पोर्टल बंद होने के कारण 20 से ज्यादा योजनाओं को आवेदन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


लोग बोले- तीन दिन से लगा रहे चक्कर
नन्हेड़ा निवास सीमा ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था लेकिन साइट बंद होने के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन सका। वह दो से तीन बार केंद्र के चक्कर लगा चुकी हैं। सेक्टर 34 निवासी शांति ने बताया कि उसने अपना मूल निवास प्रमाण पत्र का आवेदन करना है। लेकिन सरल का पोर्टल बंद मिला। जिसके कारण वह तीन दिन से परेशानी हो रही है। वह बार-बार सीएससी केंद्र के चक्कर लगा रही हैं। यहां पर उन्हें बताया कि साइट बंद है। इसलिए उसका प्रमाणपत्र अप्लाई नहीं हो रहा है। मिलाप नगर निवासी अंजू ने बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का फार्म भरना है। इसके लिए उससे आय प्रमाण पत्र मांगा गया था। जब वह आय प्रमाण पत्र बनवा रही है तो साइट बंद आ रही है।
विज्ञापन


वर्जन
पोर्टल बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी मुख्यालय से ली जा रही है।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें