फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा 17 से

विज्ञापन
जिला ​शिक्षा सदन कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीबीएसई बोर्ड के बाद अब राजकीय स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। 17 फरवरी सोमवार से ग्यारहवीं और 18 फरवरी से नाैवीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होगी। इसके उपरांत 28 फरवरी से बोर्ड कक्षा की परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से नाैवीं और ग्यारहवीं कक्षा परीक्षा की बोर्ड की तर्ज पर कराने के निर्देश दिए। बोर्ड की ओर से परीक्षा के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक करवाई जाएगी।
स्कूल मुखिया को दिए ये निर्देश
विभाग की ओर से निर्देश दिए हैं कि वार्षिक परीक्षा बोर्ड की ओर से जारी डेट-शीट, तिथि और समय सीमा अनुसार ही कराई जाएं। सभी विषयों के प्रैक्टिकल्स, आईएनए, सीसीई आदि बोर्ड के नियमों और हिदायतों के अनुसार कराए जाएं। बोर्ड परीक्षा के तर्ज पर ही बैठने की व्यवस्था बनाकर सभी परीक्षा संचालित की जाएं। कोई भी वार्षिक परीक्षा खुले प्रांगण में न ली जाए।
विज्ञापन

नाैवीं कक्षा की परीक्षा 18 से
राजकीय स्कूलों में नाैवीं कक्षा की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होंगी। 18 फरवरी को हिंदी, 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान, 22 फरवरी को अंग्रेजी, 25 फरवरी को गणित, 28 फरवरी को विज्ञान, चार मार्च को ऑप्शन विषयों की परीक्षा होगी। इसमें संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, कृषि विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, रिटेल, शारीरिक शिक्षा और अन्य विषय शामिल हैं। पांच मार्च को पंजाबी और दूसरे विषय शामिल हैं।
इसी तरह ग्यारहवीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। 17 फरवरी को अंग्रेजी, 18 फरवरी को ललित कला, 19 फरवरी को हिंदी, 20 फरवरी को गृह विज्ञान, 21 फरवरी को कृषि, मनोविज्ञान, 22 फरवरी के भूगोल, 24 फरवरी को भौतिक विज्ञान, इकोनोमिक्स, 25 फरवरी को शारीरिक शिक्षा, 27 फरवरी को लोक प्रशासन, लेखाशास्त्र, रसायन विज्ञान, 28 फरवरी को पंजाबी, संस्कृति, उर्दू, एक मार्च को इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, जीव विज्ञान, तीन मार्च को गणित, चार मार्च को राजनीतिक शास्त्र, पांच मार्च को रिटेल व अन्य वैकल्पिक विषय शामिल हैं। यह परीक्षा 15 मार्च तक चलेंगी।
वर्जन
राजकीय स्कूलों में 17 फरवरी सोमवार से ग्यारहवीं और 18 फरवरी से नाैवीं कक्षा की परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि इन परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर करवाया जाए और स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें