फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैडमिंटन स्पर्धा में अंकित प्रथम और तरनवीर द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंकित ने प्रथम, तरनवीर ने द्वितीय, नरेश ने तृतीय और गुंजीत ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। अंपायर डॉ. सुरजीत की देखरेख में मैच खेले गए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन किसी भी संस्थान की प्रगति के आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल गतिविधियां कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल, सकारात्मक ऊर्जा और कार्य कुशलता को बढ़ाती हैं। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष सह-प्राध्यापक ब्रिजेश गुप्ता ने कहा कि खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और टीम भावना का सशक्त साधन है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे नियमित आयोजनों की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएस. नैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें