फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूअर ने घर पर सो रहे भाई-बहन पर किया हमला, मां को भी मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडी फ्लोर मिल के पीछे लक्की विहार में एक जंगली सूअर ने शनिवार को एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। सूअर ने पहले तो घर के बाहर खड़ी महिला रितू को टक्कर मारकर गिरा दिया। इतने में वह संभल पाती कि सूअर तोड़फोड़ करते हुए घर से भीतर बेड पर सो रहे भाई-बहन पर भी हमला कर दिया। हादसे में किसी तरह मौके पर पहुंचे लोगों ने 8 वर्षीय अर्पिता को बेड से समय रहते खींच लिया, लेकिन पांच वर्षीय वंश की बाजू में सूअर ने दांत घुसाकर लहूलुहान कर दिया। तभी स्थानीय लोगों ने डंडों से सूअर को वहां से खदेड़ा। वंश को छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टर ने घाव गहरा होने पर पांच टांके लगाए। इस हादसे से सहमे परिजनों ने घर से कुछ दूरी पर मीट का काम करने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी। उनका कहना था कि आखिर जंगली सूअर इलाके में कैसे आ गया और कौन ले आया इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

घायल के पिता रिंकू बोले, इलाके में बेसहारा सूअरों की भरमार
इस हादसे के बाद घायल के परिजन के साथ-साथ इलाकावासी भी सहम गए। दिनभर उन्हें यही डर सताता रहा कि कहीं दोबारा से सूअर न आ जाए। इसको लेकर डंडे और लाठियां लेकर बैठे रहे। रिंकू ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूअर का काम करने वाले कुछ लोग ही जंगली सूअर ट्रक में लाते हैं और उनसे ही छूटकर जंगली सूअर घर में घुस गया। उनका कहना था कि सड़कों पर बेसहारा सूअरों की भी भरमार है बावजूद नगर परिषद की तरफ से उन्हें पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।
विज्ञापन

मेरे पास शिकायत आई थी और मौके पर जाकर मुआयना भी किया था। परिजनों ने जिनके खिलाफ शिकायत दी है उन्हें थाने में बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
- सतनाम, हेडकांस्टेबल, करधान चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें