फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर अनिल विज का तंज: 2014 का चुनाव मैंने जितवाया, 2019 में बहुमत न मिलने के लिए मनोहर लाल जिम्मेदार

Sat, 30 Mar 2024 10:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल पर पूर्व मंत्री अनिल विज जमकर निशाने साध रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है, उसके लिए हर आदमी को तैयार रहना चाहिए। कहा कि 2019 में बहुमत न मिलने के लिए पूर्व सीएम खुद जिम्मेदार हैं, 2014 का चुनाव तो मैंने जितवाया था।
विज्ञापन
अनिल विज। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व गृहमंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कहा कि वर्ष-2014 का चुनाव पार्टी को मैंने जितवाया। इसके लिए पांच वर्षों तक कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मैंने ही यह दबाव डाला था कि हमें हरियाणा में अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए, जिसको आलाकमान ने स्वीकार किया था, जिसके बाद बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद 2019 में बहुमत नहीं मिलने के सवाल पर विज ने कहा कि इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं।

विज्ञापन


निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में विज ने कहा कि 2024 में अचानक सीएम को बदलने का फैसला मेरे लिए बम शेल गिरने जैसा था। इस बात का मुझे अफसोस है। उन्होंने कहा कि खुद को सीएम बनाने के लिए कभी किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन सीएम काबिल आदमी को ही बनाना चाहिए, जो प्रदेश और आमजन की भलाई के लिए काम कर सके। उन्होंने कहा कि मैं जो लोगों के लिए कर सकता था, वह मैंने करने का प्रयास किया है।

रात्रि दो-दो बजे तक जनता कैंप लगाया है, लोगों की समस्याएं सुनी हैं। राजनीति में कभी कुछ भी हो सकता है। उसके लिए हर आदमी को तैयार रहना चाहिए। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं जाे काम दिया जाता है करता हूं। विज ने कहा कि उन्हाेंने खुद कहा था कि वह नई सरकार में शामिल नहीं होना चाहते हैं पर पार्टी का प्रचार करेंगे, पहले से भी पार्टी के लिए ज्यादा काम करेंगे चाहें स्थितियां कैसी भी क्यों न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें