फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर बोला हमला, आरएसएस को लेकर दिया बयान, कहा- डरती है कांग्रेस

Wed, 15 Oct 2025 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस आरएसएस से डरती है।  उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस पर टिप्पणी करते हैं, वे उसी तरह हैं जैसे कुछ पक्षी जो रोशनी से डरकर अंधेरे में रहना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे पक्षी को अंधेरे से डर लगता है, वैसे ही कांग्रेस को आरएसएस से डर लगता है, क्योंकि आरएसएस धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करने की उनकी नीति को समाप्त करती है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुरक्षा, पारदर्शिता और विकास के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विपक्ष के झूठे आरोपों से विचलित नहीं होगी। 

विज्ञापन


विज बुधवार को मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने कहा कि आरएसएस देशभक्ति, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देती है, जबकि कांग्रेस जैसी पार्टियां समाज को धर्म और जातियों में बांटकर राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग आरएसएस पर टिप्पणी करते हैं, वे उसी तरह हैं जैसे कुछ पक्षी जो रोशनी से डरकर अंधेरे में रहना पसंद करते हैं।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हरियाणा में नशा माफियाओं के बढ़ते जाल को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि नशे के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई मौजूदा भाजपा सरकार कर रही है, उतनी पहले किसी सरकार ने नहीं की। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं को देश की चुनावी प्रणाली की समझ नहीं

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा बीजेपी पर वोट चोरी अभियान रोकने के लिए पुलिस के दुरुपयोग के लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश की चुनावी प्रणाली की समझ नहीं है। भारत में वोट बनाने या काटने का कार्य केवल चुनाव आयोग करता है, उसमें पुलिस की कोई भूमिका नहीं होती।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें