जलबेड़ा। सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलबेड़ा के 12 वीं कक्षा के छात्र हरप्रीत सिंह 15 से 17 अक्तूबर को रोहतक में आयोजित हाेने वाली राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रोहतक के लिए रवाना हो गए हैं। हरप्रीत ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर आएंगे तथा अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करेगें। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह एक दिन वेटलिफ्टिंग चैंपियन बनेंगे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता शर्मा और सरदार जगतार सिंह की सफलता के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।