फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल हत्याकांड: प्रेमिका निकली मास्टर माइंड हिमांशु के साथ मिलकर करवाई हत्या, 4 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल हत्याकांड की अनसुलझी गुत्थी को भी अंबाला सीआईए-1 ने 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया। अनिल का शव शहजादपुर के जंगल में मिला था। इतना ही नहीं उसके चेहरे को भी क्षत-विक्षिप्त किया गया था ताकि पहचान न हो सके। इस मामले में पुलिस ने जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था उनमें से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

हालांकि गांव की ही अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो अमन ही इस पूरे मामले की मास्टर माइंड है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अनिल गांव की ही लड़की अमन से प्रेम करता था। लंबे समय से अमन अनिल के संपर्क में थी, लेकिन अब अमन उससे दूर रहने लगी थी। वह किसी अन्य लड़के के संपर्क में आ गई थी। यह बात अनिल को अच्छी नहीं लगती थी। अमन की कुछ तस्वीरें अनिल के पास थीं। बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों को कारण अनिल अमन को सारी बातें याद दिलाता रहता था। इसी से अमन परेशान थी और उसने अपने अन्य युवक के साथ मिलकर अनिल की हत्या की साजिश रची। हत्याकांड के दिन अमन ने अपने सहयोगी को बताया कि आज अनिल मुझसे मिलने आएगा। योजना के तहत अमन और हिमांशु ने अनिल की हत्या कर दी। इस काम में सुमित और कमल ने भी उनका साथ दिया। इस गुत्थी को सुलझाने में सीआईए-1 से इंस्पेक्टर संदीप कुमार, शहजादपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का भी अहम योगदान रहा। बता दें कि अनिल के पिता अशोक ने भी अपनी शिकायत में गांव की अमन का नाम लिखवाया था कि अनिल अमन से चैटिंग करता था। इसी कारण उसकी हत्या करवाई गई।
चार आरोपियों को हमने गिरफ्तार कर लिया है। अमन ही इस मामले में मुख्य आरोपी है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकुमार, डीएसपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें