फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ एलआईसी कर्मचारियों ने हड़ताल कर की नारेबाजी

विज्ञापन
अंबाला सिटी: एलआईसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। - संवाद। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
एलआईसी कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ जिले भर में एक दिवसीय हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों एलआईसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिटी में एलआईसी कार्यालय के बाहर ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार बाकी विभागों की तरह एलआईसी को भी बेचना चाहती है। यही कारण है कि सरकार एलआईसी में एफडीआई को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत कर दिया है जो कि पूरी तरह से गलत है। वहीं, सरकार एलआईसी का हिस्सा आईपीओ के रूप में जारी करते हुए शेर बाजार में लगाना चाहती है। जिसका भविष्य में बहुत नुकसान होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने वेतन रिवाइज न होने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि सरकार पहले 4 साल वेतन रिवाइज करती थी। वहीं, नए कर्मचारियों की भर्ती न होने के कारण एलआईसी में कर्मचारियों की कमी है। जिससे कि काम करने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से अभी यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है। अगर आगे सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो हड़ताल आगे जारी रहेगी। जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें