फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल मिश्रा फिल्म के खिलाफ वाल्मीकि समाज लामबंद

Fri, 05 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते वाल्मीकि समजा के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
5 अगस्त को (आज) रीलिज होने वाली अभिनेता अरशद वारसी की फिल्म माइकल मिश्रा के विरोध में वीरवार को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्यों ने उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर रोक लगाने और इसके किरदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रधान विकास परोचा ने कहा कि फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी द्वारा भगवान वाल्मीकि के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिससे समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर एवं अभिनेता अरशद वारसी पर धारा 295ए तथा 253ए के तहत गिरफ्तार किया जाए। विकास ने कहा कि यदि यह फिल्म 5 अगस्त को रीलिज होती है तो उसके खिलाफ वाल्मीकि समाज सड़कों पर उतरेगा जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर अनुराग पम्मा, मन्नु बोहत, मनिंद्र कालूमाजरा, रोकी परोचा, गौरव, रमन, दीपक, गगनदीप, शिव खोड़ा, दीपू व दीपक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उधर, कैंट में आदि धर्म समाज ने भी इसी बाबत बैठक कर सिनेमाघरों से इस फिल्म को शुक्रवार को रीलिज न करने की अपील की है, जबकि प्रशासन से भी इस फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। इस बैठक में किशन लाल लौहट, ईश्वर सिंह, शशी सरकलिया, सुरेश कुमार सौदा, तेजपाल  इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें