फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में आंगनबाड़ी कर्मियों ने उपायुक्त कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
Anganwadi workers protest against the privatization at the office of the Deputy Commissioner - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों ने दूसरे दिन भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने निजी करण के विरोध में जमकर हल्ला बोला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार आंगनबाड़ियों को एनजीओ के हाथों में सौंप रही है। जो की सरासर गलत है। इसके साथ ही उन्होंने 2018 में सरकार द्वारा मानी गई मांगों को भी लागू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार सरकारी विभागों को निजी कंपनियों के हाथों में सौंप रही है। इसी कड़ी में सरकार ने पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को प्लेवे का प्रशिक्षण दिया और अब आंगनबाड़ी को एनजीओ के हाथों चलाने के लिए कह रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती है तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें